फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिडिंबा मंदिर में देवलुओं ने कुल्लवी परिधानों में डाली नाटी, पर्यटक झूमे

विज्ञापन
मनाली में देवी हि​डिंबा मदिंर में मेले में उमड़ी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। धार्मिक पर्यटन स्थल हिडिंबा मंदिर में आयोजित ऐतिहासिक ढूंगरी मेले में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। मेले के अवसर पर हुए देव समागम में 15 से अधिक देवी-देवताओं ने शिरकत की। लगभग 160 साल के बाद जगतसुख गांव से माता संध्या गायत्री माता हिडिंबा से मिलने पहुंचीं। इस ऐतिहासिक देव एवं दिव्य मिलन के हजारों लोग साक्षी बने। पूरा मेला क्षेत्र देव वाद्ययंत्रों से गूंज उठा। इस अवसर पर ओल्ड मनाली, छियाल, नसोगी और बंजारा के सिंधवा से देवी-देवताओं के साथ आए देवलुओं ने कुल्लवी परिधान में शानदार नाटी डाली तो पर्यटक भी झूम उठे।
विज्ञापन

ऐतिहासिक ढूंगरी मेले के तीसरे दिन देव समागम देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। तीन गांवों ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक परिधानों में नाटी डाली। मेले में माता हिडिंबा, मनु ऋषि, कंचन नाग, शिरघन नाग, फाहली नाग, सृष्टि नारायण, विष्णु भगवान, शांडिल ऋषि, वीरनाथ, कार्तिक स्वामी, जमलू देवता, वशिष्ठ ऋषि, शंख नारायण, संध्या गायत्री आदि देवी-देवता शामिल हुए। लोगों ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। ढूंगरी में अब मेला संपन्न हो गया है। अब ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल में मेले की धूम रहेगी। ओल्ड मनाली में दो दिन मेले का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें