फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेश मिस्टर, यामिनी चुनीं मिस फेयरवेल

Mon, 28 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कुल्लू के जरड़ में स्थित ब्रह्मऋषि मिशन स्कूल में जमा दो के बच्चों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के सीनियर बच्चों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल का भी चयन किया गया। स्कूल की प्रबंधिका स्वामी स्वयंप्रभा परिव्राजिका ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत जमा एक  के बच्चों ने स्वागत कार्यक्रम के साथ की। इसके बाद मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर देवेश गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। यामिनी महंत को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा अक्षय जंबाल को मिस्टर पॉपुलर घोषित किया गया।

धारिणी शर्मा को मिस पॉपुलर चुना गया। स्कूल प्रबंधिका और प्रधानाचार्य ने मिस्टर और मिस फेयरवेल के साथ सभी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को विदाई समारोह का महत्व समझाया। इसके बाद सभी बच्चों ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें