फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते होगी पहचान : सुंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शुर हुआ प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से संचालित जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र के तहत प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र शुरू किया गया है। सोमवार को सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने केंद्र का शुभारंभ किया। यहां बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार, थेरेपी और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र शुरू होने से बच्चों में विकास संबंधी विकारों की समय पर पहचान हो सकेगी। इसके बाद उन्हें आवश्यक थेरेपी और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे उनके बेहतर विकास और स्वस्थ जीवन की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले ऐसे केंद्र की सुविधा न होने से कई बार बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं का समय पर पता नहीं चल पाता था। इससे आगे चलकर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब समय रहते समस्याओं की पहचान और उचित सहायता मिलने से बच्चों के विकास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, रेडक्रॉस सचिव चंद्रकेश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें