फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से ठप पड़ा है आनी का विकास : परसराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी से लेकर सरगा तक विकास कार्य ठप पड़े हैं। भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री परसराम चौहान ने कांग्रेस सरकार पर ये आरोप लगाए हैं। चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने के बावजूद विकास को गति नहीं मिली।
विज्ञापन

उनके अनुसार, सरकार के सत्ता में आने के बाद से आनी विस को बैकवर्ड सब प्लान का बजट नहीं मिल रहा है। अन्य मदों की राशि भी नहीं आ रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत बदतर है। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं हैं। दूध उत्पादक महिलाओं को दो से तीन माह से पैसा नहीं मिला है। इससे परिवारों को आर्थिक परेशानी हो रही है। चौहान ने सरकार पर आनी विस के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने देहुरी स्थित करशैईगाड़ स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने और लगौटी स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं बैठाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें