फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 1500 मीटर दौड़ में देवांश ने जीता सोना

Mon, 22 Sep 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लस्टर स्तर की खेलकूद में डीएवी कटराईं के विद्यार्थियों का दबदबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। डीएवी क्लस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिताएं डीएवी पब्लिक स्कूल गोहर में हुईं। प्रतियोगिता में डीएवी क्लस्टर-3 के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें डीएवी कटराईं के 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में अंडर-17 के देवांश ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद अंडर-17 में रीवा ने स्वर्ण पदक, अंडर-14 बॉयज लंबी कूद में नव्यांश ने रजत पदक, 100 मीटर दौड़ अंडर-17 गर्ल्स में रीवा ने रजत पदक और 400 मीटर दौड़ अंडर-14 बॉयज में नव्यांश ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा 800 मीटर अंडर-17 में देवांश ने स्वर्ण पदक, 800 मीटर दौड़ अंडर-14 बॉयज अयान और पार्थ ने कांस्य पदक, 200 मीटर दौड़ अंडर-14 गर्ल्स में तुषिता ने कांस्य पदक, 200 मीटर अंडर-17 गर्ल्स में हितिका ने कांस्य पदक जीता। ऊंची कूद अंडर-14 बॉयज में पिनाकिन और अंडर-17 गर्ल्स में हितिका ने स्वर्ण पदक जीते। प्रधानाचार्य चंद्रिका मल्होत्रा ने इस शानदार उपलब्धि के लिए विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें