सैंज (कुल्लू)। बनोगी कोठी में दलोगी में देवता पंडीर ऋषि की उपस्थिति में देवता जेहर के सम्मान में रविवार को देव परंपरा का निर्वहन किया गया। पुरातन देवगीतों के साथ ढांखूली बजाकर देव परंपरा का आगाज किया गया।
इसके बाद देवता जेहर को कोदे की सूर और जौ के सत्तू चढ़ाए गए। पंडीर ऋषि के कारदार लोतमराम व मेहरचंद, धामी रणजीत सिंह, गूर किशोरी लाल, पालसरा रामेश्वर लाल, सराहरी नाग के गूर तूलेराम, देवता भैरव के गूर किशोरी लाल, देवता जेहर के गूर नोक सिंह व धनीराम ने कहा कि देवता के समक्ष श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद पंडीर ऋषि करटाह गांव के लिए रवाना हुए। संवाद