टकरासी नाग मंदिर की प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता टकरासी नाग के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शुक्रवार को टकरासी में मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर देवता के कारकूनों, हारियानों और देवलुओं की बैठक हुई। इसमें देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह दीपक विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान तय हुआ कि 2 नवंबर को देवता खुडीजल और टकरासी नाग देव वाणी से मंदिर प्रतिष्ठा की तिथि तय करेंगे। इसमें पूजा पाठ, हवन और पूर्णाहुति के लिए समय भी निकाला जाएगा। चार नवंबर को मंदिर कमेटी की सब कमेटियों की बैठक होगी। कारदार अमर सिंह ने कहा कि देवता टकरासी नाग का भव्य मंदिर बन गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिष्ठा के दौरान उमड़ने वाली हजारों लोगों को खाने की सुविधा रेस्ट हाउस टकरासी के पास की जाएगी। जगह को समतल करने के लिए मशीन भी लगा दी गई है। इस दौरान शेर सिंह, डोला राम, भोला दत्त, लीला प्रसाद, मस्त राम, संगत राम, धर्म चंद, केहर सिंह, पन्ना लाल, रोशन ठाकुर मौजूद रहे। संवाद