फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण में देव शुक्ली नाग ने किया शाही स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोन्हा मलाणा कहे जाने वाले तांदला गांव के देवता शुक्ली नाग ने सोमवार को मणिकर्ण में वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच शाही स्नान किया। 19 सालों के बाद देवता शुक्ली नाग ने देव परंपरा का निर्वहन किया। देवता के कारकूनों और हारियानों ने भी मणिकर्ण में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान माहौल देवमयी हो गया। इस भव्य नजारे को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु भी उमड़े।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे देवता शुक्ली नाग के शाही स्नान की तैयारियां आरंभ हो गईं। मणिकर्ण स्थित देवता की थड़ी से देवता ढोल नगाड़ाें के साथ शाही स्नान वाली जगह पर पहुंचे। यहां पर देव परंपरा के अनुसार शुक्ली नाग को शाही स्नान करवाया गया। देवता के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है।
देवता शुक्ली नाग का नया करडू बना है, जिसके बाद देवता को शाही स्नान करवाया गया। नग्गर खंड के पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि देवता शुक्ली नाग ने सोमवार को मणिकर्ण में शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि देवालय पहुंचने पर देवता का हारियानों की ओर ससे फूलमालाओं से स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें