भुंतर (कुल्लू)। हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर की हाथीथान में साधारण सभा 26 अगस्त को होगी। इसमें ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर के अध्यक्ष प्रेम वर्धन ने कहा कि साधारण सभा में सभी ऑटो चालकों का उपस्थित होना जरूरी है। इस दिन सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक ऑटो की सेवाएं भी बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि अगर कोई ऑटो चालक इस अवधि के बीच ऑटो को चलाता है तो उसे 2,000 रुपये जुर्माना किया जाएगा। साधारण सभा में ऑटो चालकों की ओर से लिए जाने वाले किराये पर भी सहमति बनाई जाएगी। यूनियन के पास 150 ऑटो चालक पंजीकृत हैं। जो लोग बाहर से ऑटो खरीदकर ला रहे हैं, इस पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पार्किंग के लिए जगह का उचित प्रबंध किया जाए। संवाद