कुल्लू। उपमंडल बंजार की देउठा-ज्वाली सड़क पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत सड़क को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क का बाकायदा टेंडर लगा दिया है। सड़क चकाचक होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।
उपमंडल बंजार के तहत आने वाली 4.6 किलोमीटर सड़क को चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रपोजल बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया था। सड़क में गड्ढे पड़ हुए हैं। अब सड़क चकाचक होने से सफर सुहाना होगा। ज्वाली सहित अन्य गांव के लोग सड़क बेहतर होने से लाभान्वित होंगे।
खासकर किसानों-बागवानों का अपने उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होर्गा। किसान मोहर सिंह, जगदीश शर्मा, राम लाल, रमेश कुमार, केसर सिंह, पूर्ण सिंह, प्रेम लाल, किशोरी लाल और सोहन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से ऊबड़ खाबड़ सड़क पक्की होगी। आम लोगों का सफर आसान होगा। साथ ही वाहनाें को भी नुकसान नहीं होगा।
विभाग की ओर मार्च में ही टेंडर संबंधी सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद ठेकेदार को काम अवार्ड किया जाएगा। देउठा से ज्वाली संपर्क सड़क को बेहतर बनाने का कार्य शुरू होने का ग्रामीणों को इंतजार है।
......
देउठा से ज्वाली सड़क को चार करोड़ की राशि से बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाने के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सड़क चकाचक होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
-जेके गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी