फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उद्योग योजना में सुविधाओं के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में बुधवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के प्रदर्शन को बढ़ावा देने और गति लाने (आरएएमपी) के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें कॉलेज के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों, छोटे व्यवसायियों और स्टार्टअप से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का आयोजन आईटीआई मंडी की ओर से किया गया।
इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण, क्लस्टर विकास, हरित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पहल और विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें