फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोजगार में बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने का आरोप

विज्ञापन
एनएचपीसी पर बाहरी लोगों को रोजगार देने में प्राथमिकता देने का आरोपरैला व रैला-दो पंचायतों ने
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो प्रबंधन पर पंचायत प्रतिनिधियों ने बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार देने में प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है। रैला पंचायत के प्रधान टेक सिंह और रैला-दो पंचायत के प्रधान डाबे राम राणा ने बुधवार को इस संदर्भ में उपायुक्त अमित कुमार शर्मा को शिकायतपत्र भी सौंपा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि जलविद्युत परियोजना चरण दो में बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय युवा तकनीकी रूप से शिक्षित होने के बावजूद रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना में अस्थायी रूप से भर्ती का सिलसिला जारी है लेकिन इसमें भी प्रभावित पंचायतों को छोड़कर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जबकि स्थानीय लोगों ने परियोजना निर्माण में घर, जमीन सहित फसलें न्योछाबर कर सहयोग किया है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि एक महीने के भीतर इसका समाधान किया जाए अन्यथा उसके बाद परियोजना प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में परियोजना के पावर हाउस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें