फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देशराज को सौंपा जिला अध्यक्ष का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सम्मेलन में सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का 21वां जिला सम्मेलन खंड विकास अधिकारी कुल्लू के सभागार में वीरवार को आयोजित किया गया। इसमें निरमंड, आनी, बंजार, कुल्लू और नगर विकास खंड से 57 प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में उपस्थित समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में 1991 में साक्षरता अभियान के साथ शुरू हुआ जन विज्ञान आंदोलन अभी चौथा दशक पूरा करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा जगदीश ने कहा कि आज समाज में रूढ़ियों, अंधविश्वासों, बांटने वाले राष्ट्रवादी विचारों और लगातार बढ़ते सांप्रदायिक माहौल में वैज्ञानिक सोच ही समाज को आगे ले जा सकती है। निवर्तमान जिला सचिव ब्रिकमू नेगी ने द्विवार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें देश राज को जिला अध्यक्ष, हीरालाल को सचिव, ब्रिकमू नेगी को उपाध्यक्ष, धनी राम कौशल को कोषाध्यक्ष जबकि मान ठाकुर और रहमत अली को सह सचिव चुना गया। सुरेंद्र परमार, डॉ. आरके शर्मा, गुलपाल सिंह, महेश्वर सिंह, रवि प्रकाश, सुलोचना, चंद्रकांता, रूपम बौद्ध, सीता देवी, पुष्पा, चेतना, और सेहरू देवी को कार्यकारिणी सदस्य चयनित किया गया। इस अवसर पर समता कार्यक्रम की राष्ट्रीय समन्वयक सुमित्रा चंदेल, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सह सचिव गजेंद्र शर्मा, लाहौल स्पीति जिला के सचिव शेर सिंह और टीचर होम सोसायटी कुल्लू के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने सामाजिक न्याय, शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जन विज्ञान आंदोलन के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें