फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गाड़ागुशैणी कॉलेज में देशराज और अनु चुने गए बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय गाड़ागुशैणी में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई। इसमें बीए तृतीय वर्ष के देशराज को पुरुष वर्ग और अनु को महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और भाला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष ललित कुमार, उपाध्यक्ष चुनी लाल और कार्यकारी प्राचार्य सन्नी नेगी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें