फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से पहले दुरुस्त करें मूलभूत सुविधाएं : नेगी

विज्ञापन
केलांग में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री जगत सिंह नेगी प्रदर्शनी का निरिक्षण 
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी से पहले सड़क, पेयजल और दूरसंचार सेवाओं को दुरुस्त किया जाए। जनशिकायतों के साथ तकसीम और निशानदेही के लंबित मामलों का भी तय समय में निपटारा सुनिश्चित किया जाए। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को केलांग के पुराने परिधि गृह में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों ने सड़क, पेयजल, राजस्व, ग्रामीण विकास और दूरसंचार से जुड़ी समस्याएं उठाईं। मंत्री ने जीरो पॉइंट से शकोली तक सड़क की टारिंग और नालडा सड़क की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जसरथ पुल पर अस्थायी झूला निर्माण का कार्य दिसंबर तक पूरा करने को कहा। थिरोट में पंचायत भवन तक रास्ते की समस्या का मौके पर समाधान किया गया, जबकि तकसीम के एक लंबित मामले में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की गई।
मनरेगा शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश
सलग्रां में मनरेगा कार्यों और हाजिरी से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने खंड विकास अधिकारी को पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मूरिंग-नैनगाहर, चिमरेट और तिंगरेट में बीएसएनएल नेटवर्क सुधारने तथा अपर केलांग में पेयजल आपूर्ति और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था बेहतर बनाने को भी कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने और संबंधित समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से शिक्षा, खेल, बागवानी और पर्यटन के विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंत्री ने विभागीय प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया और 10 विद्यालयों को एक व दो किलोवाट क्षमता के ऑफ-ग्रिड सौर पैनल वितरित किए। विधायक अनुराधा राणा ने पंचायत स्तर पर पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें