फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा में तैनात होगा डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता

Thu, 29 Sep 2016 09:56 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
अराध्य बिजली महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देव देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सुरक्षा का अचूक घेरा होगा। रोजाना लाखों लोगों की भागीदारी वाले दशहरा उत्सव में पुलिस सुरक्षा को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। दशहरा की सुरक्षा का जिम्मा 1600 पुलिस व होमगार्ड जवानों के कंधों पर होगा। वहीं उत्सव में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी शामिल होगा। डॉग स्क्वायड की टीम हर वक्त दशहरा स्थल पर अपने खोजी कुत्तों के साथ घूमेगी। दशहरा में आम लोगों की सुरक्षा व किसी भी बड़ी घटना को निपटने के लिए स्पेशल कमांडों को भी तैनात किया जाएगा। देश की सीमा में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों तथा गत दिन पठानकोट के आसपास देखे गए चार संदिग्धों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है और कुल्लू घाटी सीमाओं को सुरक्षा के लिहाज से सील कर दी है। सभी पुलिस थानों व चौकियों को भी रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


उधर, जिला की सीमा बजौरा के पास पुलिस चैक पोस्ट पर बाहर से आने वाले सभी वाहनों को तलाशी करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। इसके लिए यहां एक पुलिस का विशेष दल तैनात किया गया है। दशहरा उत्सव को मात्र 10 दिन का समय रहे गया है ऐसे में पूरी घाटी में पुलिस ने पेट्रोलिंग को तेज कर दिया है। सैकड़ों देवी देवताओं की उपस्थिति वाले दशहरा में सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो, के लिए कुल्लू पुलिस का पूरा फोकस दशहरा की सुरक्षा पर है। इधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू पद्म चंद ने कहा कि दशहरा में सुरक्षा घेरा अचूक रहेेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की जवान तैनात रहेंगे। दशहरा में अगर कोई संदिग्ध वस्तु नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें