जिला निर्वाचन अधिकारी लाहौल स्पीति स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते।
- फोटो : Kullu
उदयुपर/केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने भुंतर स्थित जनजातीय भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। मतदान के बाद लाहौल-स्पीति की ईवीएम को भुंतर के जनजातीय भवन में रखा गया है। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा, तहसीलदार चुनाव मोहिंद्र ठाकुर और काननूगो चंद्रकांत भी मौजूद रहे।
सुमित खिमटा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत कहा कि आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पहला पूर्वाभ्यास दो दिसंबर को जिला परिषद हॉल कुल्लू में करवाया जाएगा तथा दूसरा पूर्वाभ्यास पांच दिसंबर को जनजातीय भवन भुंतर में प्रात: 11 बजे होगा।
खिमटा ने मतगणना के लिए तैनात किए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे सभी निर्धारित तिथि को समय पर पूर्वाभ्यास के लिए पहुंचना सुनिश्चित करें।