फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिन पार्वती नदी की ड्रेजिंग में तेजी लाएं विभाग : डीसी

विज्ञापन
सैंज घाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करतीं  उपायुक्त  तोरुल एस  रवीश।
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग और विभागीय ठेकेदार पिन पार्वती नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्य में तेजी लाएं, ताकि आगामी बरसात में क्षेत्र में किसी तरह के जानमाल का नुकसान न हो। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने रविवार को सैंज घाटी की पिन पार्वती नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बिहाली, सैंज और न्यूली पहुंचकर चल रहे कार्य की जांच की।
विज्ञापन

हाल ही में सैंज विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू से मिला था और ड्रेजिंग कार्य में अनियमितताएं होने की शिकायत की थी। रविवार को उपायुक्त ने तीन स्थानों पर किए जा रहे ड्रेजिंग कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विगत वर्ष जुलाई में आई आपदा के कारण पिन पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया था।
इस कारण न्यूली से लेकर लारजी तक बाढ़ से सरकारी और निजी संपत्ति तथा भूमि को भारी नुकसान हुआ था। इस साल बरसात में पिन पार्वती नदी पूर्व की भांति तबाही न मचाए, इसके लिए नदी में जमा मलबे को हटाने के लिए ड्रेजिंग कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें