फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, बिजली-पानी और दूरसंचार सेवा को बहाल करें विभाग : डीसी

Fri, 05 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहाैल-स्पीति की उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपदा स्थिति की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीती की आपदा पर समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त किरण भड़ाना ने की। इस दौरान घाटी में आपदा के कारण प्रभावित बिजली व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और शीघ्र बहाली के लिए उठाए कदमों की जानकारी दी गई।
थिरोट पावर हाउस की स्थिति पर भी चर्चा की गई। भूस्खलन एवं बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं रास्तों की बहाली, प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या और जल स्रोतों की मरम्मत, आपदा से प्रभावित टेलीकॉम एवं इंटरनेट सेवाओं को जल्द बहाल करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने पुलिस आपदा प्रबंधन, बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य, जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राहत एवं पुनर्वास का कार्य युद्धस्तर पर जारी रखें। आपदा में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डॉ. विवेक गुलेरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा, तहसीलदार विपिन शर्मा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं अखिल सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें