फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 निजी स्कूलों की मान्यता पर संकट

Mon, 04 Jul 2016 10:46 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू के करीब 30 निजी स्कूलों की मान्यता पर संकट के बादल छा गए हैं। उक्त स्कूलों के मान्यता नवीनीकरण के आवेदन में छंटनी के दौरान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शर्तें पूरी न होने पर आपत्तियां लगाई हैं। उक्त आपत्तियां अभी तक दूर नहीं हो पाई हैं। जिससे अब स्कूल की मान्यता को लेकर दिक्कत पेश आ सकती हैं। इससे निजी स्कूल प्रबंधन वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है। कुल्लू जिला में करीब 200 निजी स्कूल हैं।
विज्ञापन


उक्त स्कूलों ने मान्यता नवीनीकरण के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग में आवेदन किया है। जिनकी छंटनी के दौरान वर्तमान में करीब तीस स्कूलों के आवेदन में शर्तें पूरी नहीं पाई हैं। जबकि पूर्व में इन स्कूलों की संख्या करीब 175 थी। अधिकतर स्कूलों की तरफ से शर्तें पूरी कर दी है। नवीनीकरण आवेदन में स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक टैट पास न होने पर विभाग ने ऑब्जेक्शन लगाएं हैं। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों का टेट पास होना जरूरी है, लेकिन रिन्यूवल के लिए मिले निजी स्कूलों के आवेदन में यदि एक शिक्षक टेट पास है तो दूसरा बिना टेट पास वाला है। जिस पर विभाग ने आपत्ति लगाई है।

मान्यता रिन्यूवल के लिए सभी शर्तें पूरी न करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा पैदा हो गया है। अगर स्कूल जल्द प्रारंभिक शिक्षा विभाग की आपत्तियों को दूर नहीं करते हैं तो स्कूल में कक्षाएं चलाने को लेकर दिक्कतें पेश आ सकती हैं।  इधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक कुलवंत पठानिया ने बताया कि मान्यता नवीनीकरण के लिए शर्तें पूरी नहीं करने वाले निजी स्कूलों के आवेदन पर ऑबजेक्शन लगाए गए हैं। इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है। ऑबजेक्शन न हटाने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें