पतलीकूहल (कुल्लू)। बंजार की पांच कोठी के आराध्य देव श्रृंगा ऋषि अपने ऐतिहासिक हामटा प्रवास से लौट कर मंगलवार को पतलीकूहल पहुंचे। यहां पर श्रद्धालुओं ने देवता का भव्य स्वागत किया। देव आगमन के अवसर पर पूरा पतलीकूहल बाजार को खूब सजाया गया था। देवता के आगे सैकड़ों लोग नतमस्तक हुए।
पूरे लाव लश्कर के साथ देवरथ पतलीकूहल निवासी अनोख सिंह के निवास पर आया। आलू ग्राउंड से रवाना हुए देवता का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। पतलीकूहल में जैसे ही देवता का आगमन हुआ तो उनके दर्शन के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। 24 जुलाई को देवता जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार आएंगे। संवाद