लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत दुशाहड़ में मंगलवार को प्रधान सुखदयाल राणा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। ग्राम सभा में मनरेगा कार्यों, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता अभियान, वन संरक्षण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन किया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए।
प्रधान सुखदयाल राणा ने कहा कि पंचायत के समग्र विकास के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी और सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। संवाद
ग्राम सभा में बीडीसी अध्यक्ष लता ठाकुर, बीडीसी सदस्य लोत राम, वनरक्षक हितेंद्र तथा वन मित्र शीला और रजनी भी उपस्थित रहीं।