फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुराना भवन गिराया, नया बना नहीं, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं

Wed, 22 Mar 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

एसएमसी अध्यक्ष बेली राम ने कहा कि तीन से चार सालों से भवन का निर्माण नहीं हो रहा है। इसको लेकर उपायुक्त कुल्लू और शिक्षा विभाग के उपनिदेशक से मिले हैं और भवन निर्माण के लिए एस्टीमेंट सौंपा गया। स्कूल का पुराना भवन गिरा दिया गया है। 
विज्ञापन
नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिला कुल्लू के प्राइमरी स्कूल बनाला को दो साल पहले असुरक्षित घोषित किया गया था। इसके बाद बच्चों को स्कूल के कार्यालय के एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। दो साल तक न तो स्कूल के नए भवन का निर्माण किया जा सका और न ही पुराने भवन को गिराया गया। करीब एक माह पहले जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूल के जर्जर हो चुके पुराने को गिरा दिया गया है। स्कूल का कार्यालय ही बचा है, जिसमें चाहे स्टाफ बैठाया जाए अथवा स्कूल कार्यालय या फिर कक्षाएं लगाई जाएं।

विज्ञापन


अलबता स्कूल का नया भवन न बनने से पहली से लेकर पांचवीं कक्षा के 42 विद्यार्थियों को अब एक ही कमरे (स्कूल कार्यालय) में पढ़ाई करने को विवश होना पड़ रहा है। दो साल सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित घोषित किए जा चुके भवन को गिराने और नए का निर्माण करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) अभिभावकों के साथ मिलकर कई बार उपायुक्त कुल्लू और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली। मगर भवन की फाइल आगे नहीं बढ़ी। अब फिर स्कूल प्रबंधन समिति उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के दरबार पहुंचे और स्कूल भवन निर्माण की गुहार लगाई।एसएमसी अध्यक्ष बेली राम, पिंकू राम, शेतू राम और मान सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूल बनाला में 42 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। क्लास रूम के अभाव से सभी बच्चे एक ही कमरे में बैठने को मजबूर हैं। बीते 10 दिनों से मौसम खराब है और पांच कक्षाएं के बच्चे एक ही कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं।

चार वर्षों से नहीं हो रहा भवन का निर्माण : एसएमसी
एसएमसी अध्यक्ष बेली राम ने कहा कि तीन से चार सालों से भवन का निर्माण नहीं हो रहा है। इसको लेकर उपायुक्त कुल्लू और शिक्षा विभाग के उपनिदेशक से मिले हैं और भवन निर्माण के लिए एस्टीमेंट सौंपा गया। स्कूल का पुराना भवन गिरा दिया गया है। इसकी भी फाइल जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को दी गई है। स्कूल भवन के अभाव से अभिभावक बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं और बच्चों को दूसरे स्कूल भेजने को विवश हैं।
विज्ञापन


जल्द किया जाएगा स्कूल भवन का निर्माण : उपायुक्त
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना मिली है और स्कूल प्रबंधन समिति के लोग उनसे मिले थे। विभाग भवन निर्माण की प्रक्रिया को लेकर काम शुरू कर दिया है और जल्द ही राशि मंजूर कर इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। यहां पढ़ रहे बच्चों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए जल्द ही भवन निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें