फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खस्ताहाल हो चुकी सड़क बीआरओ को देने की मांग

Sat, 10 Jan 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पुल से अलेउ तक सड़क की हालत खस्ता, चालक हो रहे परेशान
विज्ञापन

अभी पीडब्ल्यूडी के अधीन है सड़क, संकरी होने से लग रहा वाहनों का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ब्यास नदी पर बने फोरलेन पुल से अलेउ तक सड़क की हालत वाहन चालकों और पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क की बदहाली को देखते हुए स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और ग्रामीणों ने यह सड़क सीमा सड़क संगठन के सुपुर्द करने की मांग की है।
पर्यटन कारोबारी एवं स्थानीय निवासी अमर सिंह, प्रेम लाल, बीर सिंह, दोरजे और श्याम लाल ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों गाड़ियां चलती हैं। सड़क तंग होने के कारण लगातार जाम लग रहा है। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूली विद्यार्थी भी सुबह समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। शाम को भी घर पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन है। अगस्त में हुई भारी बारिश और बाढ़ से बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास भारी नुकसान हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने जैसे-तैसे सड़क को बहाल कर दिया लेकिन छह महीने गुजर जाने के बाद भी अभी तक टारिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ऊबड़-खाबड़ सड़क होने से दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क की दुर्दशा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसे फोरलेन पुल से अलेउ स्थित बीआरओ के कार्यालय तक बीआरओ के हवाले करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें