फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग

Sat, 17 May 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एएसपी संजीव चौहान को ज्ञापन सौपते हनुमानी बाग विकास मंच के पदा​धिकारी।-संवाद
विज्ञापन
हनुमानी बाग विकास मंच ने एएसपी से मुलाकात कर गश्त बढ़ाने को कहा
विज्ञापन

मांगपत्र सौंपा, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुझाव भी दिए

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हनुमानी बाग क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल एएसपी से मिला। लिखित शिकायत सौंपकर लोगों की समस्या को दूर करने की मांग की।
हनुमानी बाग विकास मंच के प्रधान दिले राम, महासचिव डाॅ. चमन प्रकाश के नेतृत्व में एएसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कहा कि 15 मई को हनुमानी बाग की तिब्बती कॉलोनी में एक बार फिर चोरी हुई। इसमें ज्ञालछन नाम के व्यक्ति के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। उन्होंने इसके साक्ष्य भी इस दौरान पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुझाव भी दिए। मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि हनुमानी बाग कॉलोनी के साथ नदी किनारे बनाए गए गोसदन के पास नशेड़ी बैठे रहते हैं। उन्होंने चोरी की घटनाओं में ऐसे लोगों का हाथ होने का भी संदेह जताया। मांग की है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को जल्द पकड़ा जाए। चोरी हुआ सामान वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें