फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल पेंशनर्ज फेडरेशन नग्गर खंड की मासिक बैठक सोमवार को कटराईं स्थित शुभम कैफे में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्णदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रकाश गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया गया। वहीं, पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार से मांग की कि विभिन्न वित्तीय लाभों से वंचित पेंशनरों को उनका बकाया जल्द जारी किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस दौरान वित्त सचिव निर्मल चंद, प्रेस सचिव हीरा लाल ठाकुर, राज्य प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर, महासचिव अजीत स्नेही, खंड उपाध्यक्ष प्रेमचंद वर्मा सहित तीर चंद, बाला राम, दरबारा सिंह, हंसराज, आतम राम, बिहारी लाल नेगी, मीणा कुमारी, लक्ष्मी ठाकुर, शांति देवी, तृप्ता देवी, राजकुमारी, नलिता गुप्ता, प्रेमचंद, हीरा लाल और झाड़ राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। फेडरेशन की अगली मासिक बैठक 7 दिसंबर को कटराईं स्थित शुभम कैफे में आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें