फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसमाज के चारों स्तंभों को मिले मानदेय

Mon, 12 Oct 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश गूर पुजारी, कारदार संरक्षण महासंघ की बैठक साधना आश्रम धाम नग्गर में हुई। अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री करुणा प्रकाश ने की। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर देवसमाज के चारों स्तंभों गूर, पुजारी, कारदार तथा बजंतरी को सरकार की ओर से मासिक मानदेय की वकालत की गई क्योंकि हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा अर्थ के अभाव में लुप्त होती जा रही है।
विज्ञापन


देवसदन में देव संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों के संरक्षण के लिए पुस्तकालय का निर्माण किया जाना चाहिए। गूर पुजारी कारदार संरक्षण महासंघ के प्रदेश संगठन महामंत्री राहुल सोलंकी ने कहा कि कुछ लोग यह भ्रांति फैला रहे हैं कि अगर हम सरकार से मानदेय की बात करेंगे तो सरकार देवी-देवता के मंदिरों का अधिग्रहण कर लेगी। ऐसे लोग देव समाज को गुमराह कर रहे हैं। जो लोग कभी देव समाज के अधिकारों के लिए नहीं लड़े, ऐसे लोग देव समाज के चारों स्तंभों को उनके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं। सोलंकी ने कहा कि महासंघ का गठन देव समाज के संरक्षण के लिए किया गया है, न कि देव समाज में विघटन करने के लिए।

हम देवी-देवता कारदार संघ और कुल्लू के अन्य सभी कारदार संघों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। धार्मिक आस्था का पैसा देव समाज के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए है न कि प्रशासनिक अधिकारियों के एशो-आराम के लिए। देव समाज के लिए जो रिवाल्विंग फंड जारी हुआ है, यह पैसा भी संपूर्ण देवसमाज में बंटना चाहिए। दशहरा के समय देवलुओं के लिए पानी, स्वस्थ, शौचालय की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र देव शास्त्री, श्याम लाल शास्त्री, प्रेम चंद शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीता राम, आनी ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह, निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बंजार ब्लॉक अध्यक्ष ख्याली राम, कुल्लू अध्यक्ष वेलू राम, मनाली अध्यक्ष युवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें