कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन कुल्लू सर्किल का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा और उपाध्यक्ष लीला चंद की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने का मुद्दा उठाया। सीएम को कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांगों पर ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान कुल्लू इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष खूब राम, सदस्य नागेंद्र पाल, गोयल, चतर सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे। संवाद