कोटला अग्रिकांड पीड़ितों के लिए सरकार के अलावा अन्य संगठनों से भी मदद देने की प्रक्रिया जारी है। सरकारी विभागों में आउटसोर्स के जरिए तैनात कर्मचारियों ने भी उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर के माध्यम ने अग्रिकांड पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद दी है। शुक्रवार को आउटसोर्स कर्मचारी कुल्लू संघ ने उपायुक्त को 5 हजार रूपये का चैक बतौर अर्थिक मदद भेंट की। संघ के अध्यक्ष कौलेराम ने बताया कि कुल्लू में तैनात आउटसोर्स कर्मियों ने अपने वेतन से प्रछ अंश निकाल कर पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद भेजी है। \
वहीं संघ ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भेज कर उनके लिए स्थाई नीति बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में संघ ने मांग की है कि आउटसोर्स कर्मियों के लिए भी कोई ठोस नीति बनाई जाए। संघ के अध्यक्ष कोले राम ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी सरकारी विभागों में नियमित कर्मियों के बराबर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के हाथों में उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। लिहाजा काम के प्रति उनकी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए कंपनी की बजाए सीधे सरकारी विभागों के माध्यम से उन्हें नियुक्तियों दी जाए। कोलेराम ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों को काम के बदले पर्याप्त वेतन नहीं मिल रहा है।
अशोक राणा