कुल्लू। पुलिस थाना मणिकर्ण के तहत पुलिस चौकी जरी की टीम ने ढुंखरा में एक युवक को 138 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चरस के पकड़े युवक की पहचान अनुराग (22) पुत्र अनिल सिंह निवासी डी- ब्लॉक, गली-3, मकान नंबर-133, संगम विहार, हमदर्द नगर साउथ दिल्ली के रूप में हुई है। युवक चरस कहां से लाया था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। संवाद