फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Leh Bus Service: बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच फिर दौड़ने को तैयार दिल्ली-लेह बस, जानें कितना लगेगा किराया

Sun, 24 May 2026 05:41 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

Delhi Leh Bus Service: दिल्ली से लेह जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। एचआरटीसी 26 मई से दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है। यह बस सेवा सर्दियों के दौरान बर्फबारी और मार्ग बंद होने के कारण बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली-लेह बस रूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच से होकर सफर करने के शौकीन हैं तो तैयार हो जाइये। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बहुप्रतीक्षित दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा 26 मई से फिर शुरू होने वाली है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने केलांग-लेह मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद देश के सबसे लंबे रूट पर निगम की बसें दौड़ेंगी। सर्दियों में इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था। बस सेवा दोबारा शुरू होने से लेह की तरफ जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

खास बात यह है कि यह बस राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर स्थित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान बस जिस्पा, दारचा, जिंगजिंग बार, बारालाचा ला, भरतपुर, सरचू, गाटा लूप्स, नकी-ला पास, तंगलंग-ला, रुम्तसे और उपशी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से होकर लेह पहुंचेगी। एचआरटीसी के अनुसार दिल्ली से लेह तक की कुल दूरी लगभग 990 किलोमीटर है। इसमें यात्रा का किराया 1839 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी एचआरटीसी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है।

यह रहेगा बस का समय
निर्धारित समयसारणी के अनुसार बस दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद बस अंबाला कैंट 3:50 बजे, चंडीगढ़ 6:20 बजे, मंडी रात्रि 10:55 बजे, कुल्लू रात्रि 1:30 बजे, मनाली रात्रि 2:30 बजे तथा प्रातः 5:30 बजे केलांग पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन शाम 7:00 बजे बस लेह पहुंचेगी। वापसी यात्रा में बस लेह से प्रातः 3:30 बजे रवाना होकर शाम 4:30 बजे केलांग पहुंचेगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी केलांग ने चंडीगढ़ बस सेवा का संचालन भी फिर से शुरू कर दिया है। यह बस प्रतिदिन सायं 5:30 बजे संचालित की जा रही है। अब दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा शुरू होगी। -अंशित शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी केलांग डिपो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें