खास बात यह है कि यह बस राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर स्थित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान बस जिस्पा, दारचा, जिंगजिंग बार, बारालाचा ला, भरतपुर, सरचू, गाटा लूप्स, नकी-ला पास, तंगलंग-ला, रुम्तसे और उपशी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से होकर लेह पहुंचेगी। एचआरटीसी के अनुसार दिल्ली से लेह तक की कुल दूरी लगभग 990 किलोमीटर है। इसमें यात्रा का किराया 1839 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी एचआरटीसी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है।
एचआरटीसी केलांग ने चंडीगढ़ बस सेवा का संचालन भी फिर से शुरू कर दिया है। यह बस प्रतिदिन सायं 5:30 बजे संचालित की जा रही है। अब दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा शुरू होगी। -अंशित शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी केलांग डिपो