फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली पहुंची दिल्ली चलो यात्रा, वागचुक का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
लेह से मनाली पैदल पहुंचे  सोनम वांगचुंग का स्वागत कते मनाली वासी।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। दिल्ली चलो यात्रा पर निकले पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के साथ लद्दाखवासी सोमवार को मनाली पहुंचे। प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक का मनाली में जोरदार स्वागत हुआ। मालरोड से यह यात्रा बौद्ध मंदिर पहुंची। लोगों ने सेव हिमालय, सेव लद्दाख और सेव हिमाचल के नारे लगाए।
विज्ञापन

यह पदयात्रा लद्दाख से शुरू हुई और दो अक्तूबर तक दिल्ली पहुंचेगी। सोनम वांगचुक ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार और देश के प्रधानमंत्री की ओर से 2020 में लद्दाख को भारतीय संविधान की छठी अनुसूची में डालने की बात कही थी जो आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। बस उसी बात की याद दिलाने लद्दाख के जनजातीय लोग दिल्ली जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र विशेष के पर्यावरण और उसकी संस्कृति को अगर बचाना है तो वही लोग इसको बेहतर संजोकर रख सकते हैं। वह पर्यावरण मित्र बनकर उन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख की संस्कृति को भारतीय संविधान की छठी अनुसूची में लाकर वहां के लोगों को सांविधानिक अधिकार देकर ही बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा इस बात से जागरूक होकर लोग उनकी यात्रा में जुड़ते जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें