फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें काम : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में सोमवार को केलांग में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को जनहित के कार्य तय समय में पूरा करने और लंबित मामलों को विभागीय समन्वय से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। सैटेलाइट फोन और संचार व्यवस्था की मरम्मत जल्द करवाने के निर्देश दिए। बैठक में शाशुर मठ और अस्पताल सड़क के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा हुई। अस्पताल सड़क का कार्य अगले 15 दिनों में पूरा होने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय दूध की बेहतर मार्केटिंग पर जोर दिया।
सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान और क्रैश बैरियर लगाने के कार्य की भी समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम कुनिका ऐकर्स, परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, डीएफओ इंद्रजीत सीरा, डीएसपी केडी शर्मा, बीआरओ के मेजर पारस कोचर, सीएमओ डॉ. एमके गांधी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें