बंजार (कुल्लू)। पांच कोठी सराज के आराध्य देवता श्रृंगा ऋषि मनाली स्थित हामटा के दौरे पर निकलेंगे। इसके लिए देवता ने हारियानों और कारकूनों को आदेश दिए हैं। बीते 14 जून को देवालय बागी में विशेष बैठक (झाड़ा) का आयोजन हुआ। इसमें पांच कोठी के हारियानों, कारदारों तथा देव व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
कारदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि देवता पांच जुलाई देवरथ में विराजमान होकर लाव-लश्कर के साथ हामटा दौरे के लिए प्रस्थान करेंगे। यह दौरा लगभग 24 वर्षों बाद हो रहा है। देव परंपरा में रक्तिसर यात्रा, मलाणा, आउटर सराज, पांच कोठी परिक्रमा तथा हामटा दौरा जैसे कई महत्वपूर्ण प्रवास शामिल हैं। प्रत्येक यात्रा का अपना धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व होता है तथा इनका आयोजन केवल देव आज्ञा के अनुसार ही किया जाता है। संवाद