फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में देवता श्रृंगा ऋषि का फूल-मालाओं से स्वागत

विज्ञापन
सैकड़ों हारियानाें संग कुल्लू पहुंचे देवता श्रृंगा ऋ​​षि। -जागरूक पाठक
विज्ञापन
कुल्लू। उपमंडल की पांच कोठी के आराध्य देवता श्रृंगा ऋषि धार्मिक स्थल हामटा के दौरे पर निकले है। देवता अपनी यात्रा के तीसरे पड़ाव में जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचे। देवता का आगमन करीब शाम 6 बजे ढालपुर में हुआ।
विज्ञापन

सैकड़ों हारियानों और कारकूनों के साथ देवता का ढालपुर में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके उपरांत देवता शाम 7:30 बजे आराध्य देवता रघुनाथ के मंदिर में पहुंचे। देवता श्रृंगा ऋषि ने रघुनाथ संग देव मिलन की परंपरा को निभाया।
देवता के कारदार देवेंद्र कुमार और पुजारी चानन सिंह शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थल हामटा में देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। ऐसे में देवता मंगलवार को टकोली से कुल्लू के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि देवता का यह दौरा 24 साल बाद हो रहा है। इससे पहले साल 2002 में देवता श्रृंगा ऋषि ने हामटा का दौरा किया था। बताया कि टकोली से कुल्लू तक की यात्रा में देवता स्वागत जगह-जगह हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें