फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता श्रीश्री नाग ने रोपा में किया शाही स्नान

Wed, 14 May 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। देवता श्रीश्री नाग का वार्षिक उत्सव मनाया गया। देवता ने बुधवार सुबह रोपा गांव स्थित पिन पार्वती नदी के किनारे शाही स्नान की रस्म निभाई। देवता ने सैकड़ों हारियानों के साथ शाही स्नान किया। हारियानों ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

देवता के धामी जगदीश नेगी ने कहा कि यह स्थल ऐतिहासिक और पौराणिक देव नियमों से महत्व रखता है। मान्यता है कि देवता श्रीश्री नाग ने इस स्थान को असुरों से युद्ध कर जीता। देवता हर साल इस स्थल पर शाही स्नान करते हैं। इसके बाद देवता थिणी माता के दौरे निकलेंगे। कहा कि देवता श्रीश्री नाग ने रोपा में शाही स्नान परंपरा को निभाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें