भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर के तहत बजौरा में एक व्यक्ति के पेड़ से गिरने से मौत हो गई है। 49 वर्षीय विनोद कुमार को परिजन उपचार के लिए भुंतर के साथ लगते तेगूबेहड़ अस्पताल लाए, जहां डाक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने उनकी मौत पर किसी पर कोई भी शक नहीं जताया है। हादसा मंगलवार देर शाम को हुआ। बुधवार को भुंतर पुलिस ने शव का कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद