न्यूली (कुल्लू)। शैंशर कोठी के आराध्य देवता कशु नारायण 26 दिन बाद अपने देवालय पहुंच गए हैं। देवता अपने देवालय बनाउगी से मणिकर्ण घाटी के मतेउड़ा गांव के लिए रवाना हुए थे। मतेउड़ा से देवता का इतिहास जुड़ा है। मतेउड़ा पहुंचने के बाद देवता कशु नारायण ने डढ़ेई गांव में देवता सुन नारायण के मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया।
अब देवता 26 दिनों के बाद मणिकर्ण घाटी का दौरा करने के उपरांत बनाउगी अपने देवालय पहुंचे हैं। इससे पहले देवता कशु नारायण ने शैंशर में देवता मनु ऋषि से भव्य देव मिलन भी किया। देवता के कारदार मोहल लाल ने कहा कि देवता 26 दिनों के बाद अपने देवालय लौट आए हैं। देवता के बनाउगी पहुंचने पर हारियानों ने फूल मालाओं से स्वागत किया है। संवाद