न्यूली/सैंज (कुल्लू)। मानव कल्याण परिक्रमा पर निकलीं देहुरी दुर्गा माता सोमवार को रैला के लिए रवाना हो गई है। माता धारा देहुरा से सोमवार को अपने हारियानों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर रवाना हुईं।
लोगों ने जगह-जगह माता का स्वागत किया। माता यात्रा के दौरान चार दिन तक धारा देहुरा में रहीं। यहां भव्य देव मिलन देखने को मिला। ग्रामीण ठेठ संस्कृति की झलक भी दिखी। उनका मिलन देवता मनु ऋषि और देवता जगथम ऋषि से हुआ। सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। संवाद