फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चिट्टा बेचने वालों की सूचना दो और 5,000 इनाम पाओ

Sat, 15 Feb 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के पलचान पंचायत की बैठक में भाग लेते ग्रामीण।-ग्रामीण
विज्ञापन
मनाली। जिले में नशे की रोकथाम खासकर चिट्टा पर लगाम लगाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। मनाली की शनाग पंचायत ने चिट्टा और अन्य नशे की सूचना देने वालों को 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

पंचायत की ओर से पारित आदेश में कहा गया है कि जिन लोगों ने अपने मकान और कमरे किराए पर दिए हैं, वे किरायेदारों का पहचान पत्र अपने पास रखें। इसी तरह भी स्नो ड्रेस की दुकान, किसी भी प्रकार की दुकान, ढाबों-होटल, रेस्तरां, होम स्टे सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोग भी रिकॉर्ड अपने पास रखें।
हिमाचल से हों या बाहरी राज्यों से, उन सभी लोगों की एक फाइल पंचायत कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर जमा करवाएं। अगर किसी भी मकान मालिक के घर से कोई भी व्यक्ति नशीली पदार्थों को बेचता पकड़ा जाएगा तो पंचायत उस मकान मालिक की पंचायत से मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद कर देगी। पंचायत प्रधान रोशन लाल ने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें