संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली घूमने आए मुंबई के युवक की मौत हो गई है। युवक मनाली के होटल में एक जून से ठहरा हुआ था, लेकिन दस जून को तबीयत खराब होने पर उसे मनाली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रथम परिदृश्य में पुलिस इसे दिल का दौरा मान रही है। अब मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। युवक की पहचान आनंद गौतम माने ( 32) पुत्र स्व. गौतम माने, निवासी मेन गेट समोर आदि शंकराचार्य मार्ग, प्लॉट पांच स्मिता, निवास तिरंदाज विल्लेज पवई मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में यशवीर सिंह परिहार ने बताया कि एक जून को आनंद गौतम माने उनके होटल मे रहने आया था और लैपटॉप पर काम करता रहता था और शाम के समय घूमने बाहर जाता था। इस दौरान आनंद गौतम माने ने गले में दर्द की शिकायत की और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसे ऑक्सीजन लगाई और सीटी स्कैन भी किया। सीटी स्कैन के बाद उनकी अचानक मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार को दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।