उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ........
फोटो खिंचवाते समय ब्यास में गिर गया था यूपी का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक का शव 12 दिन बाद जिया के समीप ब्यास में मिला है। युवक 16 जुलाई को भूतनाथ पुल के समीप फोटो खिंचवाते समय ब्यास में गिर गया था। इसके बाद युवक की तलाश की जा रही थी। गोताखोरों की भी मदद ली गई लेकिन उसमें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।
शनिवार शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि जिया के समीप ब्यास में एक शव फंसा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान मोनिश पुत्र एश मोहम्मद, निवासी गांव बधारू, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित किया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। कहा कि कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक नदी-नालों के समीप न जाएं। संवाद