फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थाटीबीड़ में खेत में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार के अंतर्गत थाटीबीड़ पीएचसी से 50 मीटर की दूरी पर सड़क से ऊपर एक खेत में बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई।
विज्ञापन

शव की पहचान शेर सिंह (85) निवासी गनेऊली डाकघर थाटीबीड़, बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। शव की पहचान शेर सिंह के बेटे शेष राम ने की। बताया कि शेर सिंह अपने नए घर से पुराने घर सोने गया था।
शेर सिंह अपने पुराने मकान में अकेला ही रहता था। इस दौरान 25 सितंबर को चचेरी बेटी ने शेर सिंह को थाटीबीड़ के पास खेत में मृत अवस्था में पड़ा देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें