फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होटलियर एसोसिएशन के सदस्यों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली होटलियर एसोसिएशन के चुनाव लंबा खिंच सकते हैं। जांच पूरी नहीं होने के कारण फिलहाल चुनाव जल्द होने की संभावना नहीं है। वीरवार को जांच अधिकारी एसडीएम मनाली ने एसोसिएशन से जुड़े पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, चुनाव समिति और शिकायतकर्ता सदस्यों से पूछताछ की।
विज्ञापन

मनाली होटलियर एसोसिएशन के चुनाव 25 सितंबर को होने थे जो अब आगे खिसक गए हैं। पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल को लेकर हुई शिकायत पर नियुक्त जांच अधिकारी एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने दूसरी बार वीरवार को दोनों पक्षों को सुना। जांच पूरी न होने के चलते फिर से दोनों पक्षों को 8 अक्तूबर को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा।
अभी जांच प्रक्रिया के चलते मनाली होटलियर एसोसिएशन के चुनाव लटक सकते हैं। निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल को लेकर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों ने उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश को शिकायत पत्र सौंपा था। इसके चलते 25 सितंबर को होने वाले एसोसिएशन के चुनाव पर रोक लगाई गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम मनाली को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच को लेकर एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें