फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: परांठे में शीशे के टुकड़े निकलने के मामले में डीसी ने तलब की रिपोर्ट

Wed, 07 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन कुल्लू को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए कहा
विज्ञापन

अभी कैंटीन संचालक ने नहीं दिया है अस्पताल प्रशासन के नोटिस का जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल की कैंटीन से खरीदे परांठे में शीशे के टुकड़े मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने दखल देना शुरू कर दिया है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा है।
उपायुक्त कार्यालय ने क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन को पत्र भेजकर इसका जवाब फाइल करने को कहा है। ऐसे में अब कैंटीन संचालक पूरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक कैंटीन संचालक ने अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इससे कैंटीन संचालक की लापरवाही के बाद एक और लापरवाही सामने आ रही है। मामले में अब उपायुक्त के दखल के बाद कैंटीन संचालक पर गाज गिरती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 दिसंबर को सुबह बंजार के दुर्गम क्षेत्र के एक व्यक्ति ने क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल अपने बच्चे के लिए कैंटीन से परांठा खरीदा था। बच्चे को आधा परांठा खिलाने के बाद इसमें शीशे के टुकड़े दिखे। इसके बाद शीशे के टुकड़े लेकर व्यक्ति कैंटीन में पहुंचा और टुकड़े कैंटीन संचालकों को दे दिए लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। व्यक्ति ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि इसकी शिकायत किसे और कहां करनी है। वह बच्चा बीमार होने के कारण पहले ही परेशान थे। उन्होंने अस्पताल और जिला प्रशासन से मांग की थी कि कैंटीन संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उपायुक्त की ओर से अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कैंटीन के परांठे में मिले शीशे के टुकड़े मामले में जवाब मांगा है। कैंटीन संचालकों से जवाब मांगा है। जवाब आने के के आधार पर उपायुक्त को जवाब दिया जाएगा। कैंटीन संचालक ने विभाग के नोटिस का भी जवाब नहीं दिया है। - डॉ. तारा चंद, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें