नेशनल हाईवे-305 के साथ 77 सड़कों को बहाल करने का चल रहा काम
मौसम के करवट बदलने से फिर बढ़ी कुल्लू-लाहौल के निवासियाें की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फबारी के बाद जिले का जनजीवन पटरी पर आने से पहले मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। ऐसे में कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के लोगों की दुश्वारियां और बढ़ने वाली हैं।
शनिवार को भी रोहतांग के साथ कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा के साथ ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे। इससे घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। कुल्लू में हाईवे-305 के साथ 77 सड़कों पर यातायात जाम है। बर्फबारी और भूस्खलन से बंद इन सड़कों पर लोगों की आवागमन थम गया है।
बिजली बोर्ड ने हालांकि 96 फीसदी बिजली के ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया है लेकिन बंजार, मनाली और कुल्लू में अभी भी करीब 100 गांवों में बिजली का आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मनाली में मात्र तीन, बंजार में 24 और कुल्लू में 23 ट्रांसफार्मर अभी जाम चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य एचटी लाइनों को नुकसान हुआ है। इस कारण बिजली का आपूर्ति में समय लग रहा है। उधर, बाह्य सराज को जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला हाईवे-305 की बहाली का काम अभी जारी है। एनएच जेसीबी के बर्फ हटाने में जुटा है। हाईवे अवरुद्ध होने के बावजूद बाह्य सराज आनी-निरमंड से रोज 40 से 50 लोग पैदल जलोड़ी दर्रा को पैदल आर-पार कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि संबंधित विभाग सड़क और बिजली की बहाली का काम चल रहा है।