हड़ताल : हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के चालक कैंपर विवाद के चलते पर्यटन नगरी में सुबह 7 बजे से सेवाएं बंद रखेंगे।
स्कीइंग कोर्स : अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में शीतकालीन खेल पाठ्यक्रम के तहत युवाओं को स्कीइंग का बेसिक कोर्स सुबह 10 बजे से करवाया जाएगा।
खेलकूद : सैंज घाटी के लक्ष्मी नारायण स्टेडियम में नमो क्रिकेट लीग के मैच सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।
परंपरा : सैंज घाटी के देवता जन्हु ऋषि अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा के दौरान नगाेणी गांव में देव परंपराओं का निर्वहन सुबह 9:30 बजे से करेंगे।
काम की बात
परिवहन... अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू से केलांग के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा अटल टनल रोहतांग के रास्ते बंद रहेगी।
बस सेवा जारी.. अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू से दलाश और बागीपुल के लिए बस सेवा बंजार तक जारी रहेगी।
बॉक्स
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ. सम्राट चटर्जी, डॉ. अशोक और डॉ. शुभम सेवाएं देंगे।