कुल्लू। बजौरा में 17 जनवरी को जिले का पहला सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे।
इस दौरान शुरड़, न्यूल, हाट, बजौरा, परगाणु सहित सात पंचायतों के लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार जिले में कार्यक्रम हो रहा है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न विभाग विकासात्मक प्रदर्शनियां लगाएंगे।
स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग की ओर से मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नेत्र रोगियों की आंखों की जांच भी की जाएगी। हिम केयर कार्ड, आयुष्मान कार्ड के अलावा आधार कार्ड आदि बनाने की सुविधा भी होगी।
कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ग्राम हाट, कलैहली, बजौरा और मंझगांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की पूर्व गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। लोगों की शिकायतों को भी सुना गया। संवाद