फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसिंग डैफोडिल्स में 163 ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sun, 14 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रधार कला संगम ने कुल्लू में चौथे डॉसिंग डैफोडिल्स का आयोजन किया। कुल्लू के कैशला थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में 163 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष बिमला महंत और उपाध्यक्ष गोपाल महंत ने की।
विज्ञापन


सूत्रधार कला संगम की ओर से 45 दिनों का नृत्य एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था। कार्यशाला के समापन पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डेढ़ महीने के इस प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों व अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को उभारना है।

इस मौके पर नप उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए। इससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को अच्छी तरह से उभारा जा सकता है। उन्होंने सूत्रधार कला संगम को आयोजन के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निजी कोष से 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें